रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें संस्करण का प्रसारण जिले भर के भाजपा मंडलों के बूथों पर सुना गया। राजधानी रायपुर में भाजपा जवाहर नगर मंडल ने ललिता चौक पर विशेष आयोजन किया, जहां बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

मंडल महामंत्री रमेश शर्मा ने कहा कि मन की बात जन-जन को एक सूत्र में जोड़कर राष्ट्र की प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने बताया कि रायपुर भाजपा जिला के सभी मंडलों के बूथों पर यह कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना जाता है, जिसमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पार्षदगण और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़ते हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *