कवर्धा भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशन में भाजपा जिला महिला मोर्चा ने उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में समाज क्षेत्र की ऐसी बहनों और बेटियों, जिन्होंने किसी भी खेल में नेशनल अवार्ड जीता हो, उनका सम्मान किया गया तथा महिला मोर्चा द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा ने बताया कि इस कार्यक्रम में नेशनल विनर रही श्रीमती चेतना देवलिया, छोटी मेहरा, अक्षरा नीलेश पवार,रंजीता धुर्वे, जानकी श्याम,शैली पाली तथा भगवातिन धुर्वे का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में संतोष पटेल, श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी, रुपेश जैन, उमंग पांडेय, श्रीमती मधु तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष रति ठाकुर, श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी, श्रीमती सुषमा चंद्रवंशी, श्रीमती शकुन जायसवाल श्रीमती नीतू शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री डॉ भारती गुप्ता, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पाण्डेय, श्रीमती लता बेस, श्रीमती चेतना सिंह, श्रीमती चंद्रलेखा वैष्णव, पूर्णिमा शर्मा, श्रीमती माया मेरावी, मण्डल अध्यक्ष संतोषी जायसवाल, अंजू शर्मा, दशरी ठाकुर, संगीता साहू मण्डल महामंत्री, ममता तिवारी, अनीता धुर्वे, वैध कुमारी चौबे एवं बहुत सारी संख्या मै महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *