रायपुर । फेमिना मिस इंडिया 2024 के 60वें संस्करण में विशाखा राय ने मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2024 का खिताब जीता है. मुंबई के टाइम्स टावर में आयोजित एक शानदार समारोह के बाद 21 वर्षीय राय विशाखा के सर पर ताज सजाया गया, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती साल छत्तीसगढ़ बिताया है. अब वे इस साल राष्ट्रीय स्तर पर Femina Miss India 2024 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी. इसकी आधिकारिक घोषणा 17 अगस्त को की गई थी.

इस मौके पर उनके परिवार ने कहा कि वे विशाखा की इस सफलता से बहुत खुश और गर्वित हैं. विशाखा के परिवार में उनके माता-पिता और एक बड़ी बहन शामिल हैं. परिवार ने विशाखा के मॉडलिंग करियर में पूरा सहयोग दिया है. विशाखा के परिवार में सभी चाहते हैं कि विशाखा इसी तरह सफलता की ऊंचाइयों को छूती रहें. विशाखा के पिता, वी. के. राय ने बताया कि शुरुआत से ही विशाखा की रुचि मॉडलिंग, एक्टिंग और डांस में रही है. उन्होंने मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र से की थी. फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2024 का खिताब जीतने से पहले, विशाखा ने मॉडलिंग के लिए विशेष कोर्स किया और जॉय टाइम्स फ्रेश फेस की विनर भी रह चुकी हैं.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *