रायपुर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। बघेल ने आगे X पोस्ट में लिखा, नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएँ, ऐसी कामना करता हूँ। विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक हैं और प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता हैं। वे 2 बार छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि, इन्हें जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा। वहीं आज विधायक दल की बैठक से पहले रमन सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय के साथ भी पर्यवेक्षकों ने चर्चा की थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *