छत्तीसगढ़

CG : मनेंद्रगढ़ में विदेशी मदिरा दुकान संचालन हेतु किराये के भवन के लिए लघु निविदा आमंत्रित

न के संचालन के लिए ऐसे भवनों का चयन किया जाएगा, जो निर्धारित मानकों एवं आवश्यक सुविधाओं के अनुरूप हों। चयनित भवन अधिपत्य तिथि से 31 मार्च 2027 तक किराये पर लिया जाएगा।

इच्छुक भवन स्वामियों एवं निविदाकारों से तकनीकी बिड एवं प्राइस बिड पृथक-पृथक बंद लिफाफे में आमंत्रित की गई हैं। निविदा प्रपत्र 22 जून 2026 को दोपहर 2 बजे तक जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में जमा किए जा सकेंगे। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन शाम 4 बजे गठित समिति द्वारा निविदाकारों की उपस्थिति में खोला जाएगा। इसके बाद तकनीकी एवं वित्तीय प्रस्तावों का परीक्षण नियमानुसार किया जाएगा तथा पात्र आवेदनों पर आगे की प्रक्रिया संपादित की जाएगी।

निविदा से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें, आवेदन प्रपत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक, सीएसएमसीएल, एमसीबी कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक आवेदक अंतिम तिथि के एक दिन पूर्व तक, अवकाश दिवसों को छोड़कर, निविदा दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं। निविदा प्रपत्र प्राप्त करने के लिए 500 रुपए का बैंक ड्राफ्ट “प्रबंधक, सीएसएमसीएल, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर” के नाम से जमा करना अनिवार्य होगा।
जिला प्रशासन ने बताया कि उक्त लघु निविदा प्रक्रिया को कलेक्टर महोदय द्वारा विधिवत अनुमोदित किया गया है। इच्छुक भवन स्वामियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित निविदा प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है, ताकि निर्धारित अवधि में विदेशी मदिरा दुकान के संचालन हेतु उपयुक्त भवन का चयन किया जा सके।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

53 minutes ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

1 hour ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

1 hour ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

1 hour ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

1 hour ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

1 hour ago