राजनांदगांव ये है राजनांदगांव का गौरव पथ…। नाम का गौरव है और पथ में गड्ढे बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां से अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जिला अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान लगे हुए हैं। कुछ दिनों बाद अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता इसी पथ के किनारे स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेली जाएगी। लेकिन इस मार्ग की मरम्मत नहीं हो पा रही है। हाल ही में आरके नगर स्थित कलेक्टर बंगले के आसपास की सड़क एक ही दिन में मरम्मत करा दी गई। लेकिन यहां की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *