कोरबा: जंगल से महुआ संग्रहण कर घर वापस लौट रहे एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। कटघोरा वन मंडल के पसान क्षेेत्र के ग्राम लैंगी के निकट जंगल में हुई घटना के बाद घायल को पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा रेफर कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति सामान्य है। महुआ संग्रहण का मौसम होेने के कारण लोगों का जंगल में हस्तक्षेप बढ़ गया है। सुबह से ही लोग झुंड में जंगल पहुंच जाते हैं। ग्राम लैंगा निवासी मानसिंह जंगल में महुआ संग्रहित करने गया था। वापस लौटते समय गांव निकट महुआ पेड़ के नीचे दो भालू विचरण कर रहे थे। मानसिंह वहां से भागता इससे पहले ही भालू उस पर झपट पड़े। चीख पुकार सुनकर महुआ संग्रहण करने पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने माैके पर पहुंच कर शोर मचाना शुरू कर दिया। एक साथ अधिक लोगाें को अपनी ओर आते देख भालू जंगल की ओर भाग खड़े हुए। ग्रामीणो संजीवनी 108 को सूचित किया। जिसके माध्यम से उसे पसान अस्पताल लगाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पेंड्रा रेफर कर दिया। वन कर्मियों ने बताया कि इलाज के बाद मानसिहं की स्थिति सामान्य हैँ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *