दंतेवाड़ा। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर की 9 दान पेटियां खोली गईं। इस बार कुल 19 लाख 44 हजार 483 रुपए दान में मिले हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार पिछली बार दान पेटियां जुलाई 2025 में खोली गई थीं। करीब 6 महीने बाद दोबारा पेटी खोली गई है। नगद के अलावा भक्तों ने देवी के नाम पत्र लिखकर माता से अनेकों मन्नत मांगी है। इनमें सरकारी नौकरी करने वाले एक भक्त ने पत्र में लिखा है कि उसे ऑफिस से छुट्टियां नहीं मिल रही है, परेशान है। देवी मां से छुट्टी दिलाने पत्र के माध्यम से अर्जी लगाई है। वहीं कुछ पत्रों में स्वास्थ्य, रोजगार, पारिवारिक सुख-शांति और परीक्षा में सफलता की कामना की गई है। इसके अलावा भक्तों के चढ़ाए सोने-चांदी के आभूषण भी निकले हैं।

दरअसल, दान पेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर समिति के सदस्यों और कर्मचारियों की मौजूदगी में खोला गया। नकद राशि के साथ-साथ बड़ी संख्या में सोने और चांदी के आभूषण भी मिले हैं। इनमें हार, अंगूठी, चेन, पायल, सिक्के और अन्य चढ़ावे शामिल हैं। सभी आभूषणों का वजन और मूल्यांकन अलग से किया जाएगा। मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि, दान की राशि का उपयोग मंदिर के विकास कार्यों, व्यवस्थाओं के सुधार और धार्मिक गतिविधियों पर किया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *