अंबिकापुर , महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा राज्य के सभी जिले में “सखी“ वन स्टॉप सेन्टर स्थापना की स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में जिले में संचालित “सखी“ वन स्टॉप सेन्टर में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी सुसंगत कार्यवाहियों के लिए पैरा लीगल कार्मिक/वकील, पैरा मेडिकल कार्मिक, बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोईया एवं सुरक्षा गार्ड नाईट गार्ड (सेवाप्रदाता) के रिक्त पदों पर नियुक्ति किया जाना है।

रिक्त पदों पर वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से चयन की कार्यवाही की जाएगी। इच्छुक महिला आवेदक निर्धारित 25 फरवरी 2026 को प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्ट्रेट परिसर अम्बिकापुर जिला सरगुजा (छ.ग.) में अपना पंजीयन कराते हुए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगें। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी सरगुजा जिले की वेबसाईट https://surguja.gov.in/  व कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *