रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने 10 दिवसीय जापान और दक्षिण कोरिया दौरे के बाद 30 अगस्त को राजधानी रायपुर लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री की वापसी पर भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

स्वागत के लिए निकली बस
मुख्यमंत्री के राजधानी आगमन पर स्वागत करने के लिए जवाहर नगर मंडल की ओर से शनिवार को एक बस रवाना की गई। इसमें मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल सदस्य पार्षद अवतार सिंह बागल पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पांडे पूर्व पार्षद भारती बागल महामंत्री रमेश शर्मा गीता रेड्डी उपाध्यक्ष साजन श्रीवास नीलू तलमले संगीता जैन पूनम सोनी शंकर शर्मा सूरज शर्मा दिनेश शर्मा मनोज विश्वकर्मा और प्रियंका साहू विशेष रूप से मौजूद थे।

निवेश और रोजगार पर फोकस
सीएम विष्णु देव साय ने अपनी विदेश यात्रा के उद्देश्य को साझा करते हुए कहा कि इसका मकसद छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश आकर्षित करना है। उन्होंने बताया कि निवेश से प्रदेश के युवाओं महिलाओं और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। साथ ही किसानों श्रमिकों और स्थानीय उद्यमियों को भी इसका लाभ होगा।


खाद्य प्रसंस्करण इलेक्ट्रॉनिक्स ऑटोमोबाइल स्टील और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में संभावित निवेश से हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा तकनीकी हस्तांतरण से स्थानीय उद्योगों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी मजबूत होगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ की आर्थिक दिशा और औद्योगिक भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *