धमतरी, महानदी अवेकिंग अभियान ’’मॉं’’ के तहत आज सुबह फरसियां गांव से महामाया मंदिर तक जागरूकता रैली निकाली गई। एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों, फरसियां गांव के ग्रामीणों ने इस रैली में शिरकत की। रैली में शामिल लोगों ने महानदी को बचाने श्रमदान कर साफ-सफाई करने से लेकर क्षेत्र को दूसरी सुविधाओं से भी विकसित करने पर जोर दिया। इस दौरान लोगों ने महानदी उद्गम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र को जल संरक्षण तथा पर्यटन के लिए विकसित करने की जिला प्रशासन की योजना की तारीफ की और उसके लिए पूरा जनसहयोग करने की बात कही। रैली में शामिल लोगों ने महानदी और नगरी-सिहावा क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक महिमा को उजागर करने वाले नारे लगाए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *