बालोद बुधवार को शाम 5.30 बजे घोटिया-झलमला मार्ग पर रानी माई मंदिर से एक किमी पहले कार और बस में टक्कर हो गई। घटना में बस में सवार 9 यात्री और कार में सवार 3, कुल 12 लोग घायल हुए है। बस में सवार यात्रियों को हल्की चोट लगी है। इस वजह से जिला अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। कार चालक को गंभीर चोट लगने पर दूसरे जिले के अस्पताल मंे रेफर किया गया है। टीआई रवि पांडेय ने बताया कि मोड़ पर तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। बस में सवार अधिकांश यात्री को हल्की चोटें लगी है। सभी सुरक्षित है। बस घोटिया की ओर जा रही थी, इसी दौरान कार से टक्कर हुई है। दोनों गाड़ी टकराने के बाद जंगल में घुस गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *