कोरबा। मोबाइल फोन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई को अस्पताल पहुंचा दिया। मोबाइल फोन चोरी होने की बात पर बड़े भाई ने छोटे भाई को बुरी तरह पीट.पीटकर घायल कर दिया। घायल छोटे भाई को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया हैए जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसारए यहां एसईसीएल डाकघर के पास रहने वाले मुकेश कुमार यादव ने अपने बड़े भाई राजेश कुमार का मोबाइल फोन लेकर अपने साथ दोस्तों के साथ घुमने ले गया था। लौटने पर उसने देखा कि मोबाइल चोरी हो गया है। जब वह घर पहुंचा तो राजेश ने मुकेश से मोबाइल फोन मांगा। इस पर मुकेश ने बड़े भाई को मोबाइल फोन चोरी हो जाने की जानकारी दी। मोबाइल फोन चोरी होने की जानकारी पर राजेश गुस्से में आगबबूला हो गया और मारपीट शुरू कर दी। राजेश ने मुकेश को लात.घूंसों से इतनी बुरी तरह पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *