जोंधरा छुरिया विकासखंंड के आश्रित ग्राम मोहगांव में शहीद वीरनारायण सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शेरसिंह गोड़िया थे। अध्यक्षता पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत गिदर्री रामसाय उके ने की। शेरसिंह ने कहा कि उन्होंने जो बलिदानी देश के लिए दी है, उन्हें सदा याद रखा जाएगा। यहां विजय ओटी, बालमुकुंद कुंजाम, भारत ओटी, रोहित नेताम, तीजूराम खुरसाय, पुनीत ओटी, दिलीप नेताम, मिलाप कोर्राम, कालूराम उइके, हुमचंद नेताम आदि उपस्थित थे।
