रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर से करवट ल है। मौसम का मिजाज बदलने से प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह से ही राजधानी रायपुर की सड़कों पर हल्का कोहरा छाया हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक और बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्से और खासकर सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं राजधानी रायपुर सहित मैदानी इलाकों में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे उत्तर छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है और सुबह-शाम ठंड का असर तेज रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है। इन सभी इलाकों में फ़िलहाल मौसम का मिजाज वैसा ही रहेगा, जैसा अभी ये है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *