राजधानी रायपुर के उरला स्थित यशोदा नंदन इस्पात प्रा. लि. पर दिल्ली कोर्ट से आई 6 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की है. यह कार्रवाई नकली कामधेनु सरिया बनाने और उसे बेचने के खिलाफ की गई है. सूत्रों के मुताबिक, यशोदा नंदन इस्पात प्रा. लि. द्वारा कामधेनु ब्रांड के नाम से नकली सरिया देशभर के विभिन्न राज्यों में बेचा जा रहा था. छापेमारी के दौरान प्लांट से 1 हज़ार टन से अधिक डुप्लीकेट कामधेनु सरिया जब्त किया गया.

कार्रवाई के बाद, जांच से यह भी स्पष्ट हुआ कि कई अन्य प्लांटों में भी नकली सरिया बनाने का काम हो रहा था. अब इन प्लांट्स पर भी छापेमारी की संभावना जताई जा रही है.  यह छापेमारी एक बड़ी कार्रवाई है, और इस मामले में पुलिस और जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *