भिलाई . नेवई थाना अंतर्गत जुआ पकड़ने गए सिपाही की बाइक जलाने वाले आरोपी दुलेश्वर ठाकुर उर्फ गोल्टू को पुलिस ने गिरतार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जुआरियों को पानी पिला-पिलाकर परेशान हो गया, इसलिए उसने बाइक में आग लगाई। उसे यह नहीं मालूम था उसके घर के पास खड़ी बाइकें पुलिस की हैं।

मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 324(4), 326 (च) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्जकर कार्रवाई की। थाना प्रभारी कमल सेंगर ने बताया, आरोपी दुलेश्वर ने पूछताछ में बाइक में आग लगाना कबूला। उसने बताया, दिवाली की वजह से जुआरी 19 अक्टूबर को नेवई बस्ती नर्सरी में जुआ फड़ चला रहे थे। आरोपी के घर के पास बाइकों की आवाज आई। वह सोच लिया कि अब जुआरी आए हैं और पानी के लिए दरवाजा खटखटाएंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *