रायपुर। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं का असर घटते ही गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 37.5°C तक पहुंच चुका है, जबकि कुछ इलाकों में अभी भी हल्की ठंडक बनी हुई है। राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर और बेमेतरा में गर्मी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ एचपी. चंद्रा के मुताबिक 13 मार्च तक सूरज के तेवर तीखे रहेंगे। इस दिन कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं।

वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में अब भी ठंड बरकरार है। सरगुजा के बलरामपुर-रामानुजगंज में रात का तापमान केवल 8 डिग्री है। रायपुर में अधिकतम तापमान 36.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2°C ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.7°C रहा। मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और अगले 24 घंटे में तापमान 36-37°C तक पहुंच सकता है। रायपुर में भी दिनभर गर्मी और रात में हल्की ठंड है। यहां एक बार फिर से हल्की ठंड लौट चुकी है। रात में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। शनिवार की रात को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मार्च की शुरुआत के बाद ठंड का असर लगभग पूरी तरह खत्म होना शुरू हो गया था। लोग गर्म कपडे़ पहनना बंद कर दिए और दिन में तेज धूप भी चुभने लगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *