गंडई पंडरिया| केंद्र शासन द्वारा छोटे व फुटकर व्यापारियों को बैंकों के माध्यम से लोन प्रदाय कर आर्थिक स्थिति को सुधार के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना संचालित किया है। नगर पंचायत गंडई क्षेत्र के छोटे व फुटकर व्यवसायियों को केंद्र शासन व छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत बैंकों के माध्यम से लोन प्रदाय किया जाता है। इसमें नपं गंडई को 389 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसमें से 367 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। व्यवसायियों को लाभान्वित करने के लिए 57 लाख रुपए का ऋण अनुदान राशि जारी किया है। योजना प्रारंभ होने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी अविनाश देवांगन ने मुनादी कराकर व्यवसायियों को ऋण राशि उपलब्ध कराया। मिशन मैनेजर मोरिस जॉर्ज, सहायक परियोजना अधिकारी कमल किशोर नेताम बैंकों से हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। उक्त कार्य में फील्ड मोबलाइजर सीमा गेंड्रे भी सहयोग करती है।
