रायपुर। रेलवे पार्किंग ठेकेदार पर चाकू से हमला हो गया है। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि एक युवक की पार्किंग ठेकेदार से पुरानी बात पर बहसबाजी हुई। इसके बाद आरोपियों ने ठेकेदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मामले का मुख्य आरोपी गंज इलाके के का हिस्ट्रीशीटर है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर गंज इलाके का हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद हुसैन पार्किंग में आया। बताया जा रहा है कि उसका पार्किंग ठेकेदार रवि आहूजा से ठेला हटवाने को लेकर विवाद था। उसने रवि के साथ बहसबाजी शुरू कर दी। फिर हुसैन गाली-गलौज करने लगा। जब रवि ने उसे गाली देने से मना किया तो वह मारपीट चालू कर दिया।

इस मारपीट के बीच आरोपी के दोस्त भी वहां पर पहुंच गए। पार्किंग ठेकेदार और स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान रवि को चाकू और बेसबॉल बैट से पीटा गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में रवि के जांघ और हाथ में चोंटे आई हैं। फिलहाल, इस मामले में जीआरपी पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *