रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आगामी 28 एवं 29 अप्रैल को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे 28 अप्रैल को शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर जल संचयन, पौधारोपण, जैविक खेती, स्वच्छता सहित लोक हित एवं जन कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करेंगे।

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारियों की बैठक ली और बैठक में चर्चा हेतु तय एजेंडा के अनुसार विभागवार तैयारी समय पूर्व सुनिश्चित करने निर्देश दिए। बैठक में वन मंडल अधिकारी रौनक गोयल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *