राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद जवान श्री कमलेश साहू के बलिदान को नमन किया. राज्यपाल ने शहीद जवान की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.
