रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहाँ लोकभवन में विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमाारी की उपाध्यक्ष पदमश्री निवेदिता रघुनाथ भिडे एवं राज्य के अन्य पदाधिकारियो ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने केन्द्र की गतिविधियों के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया और आवश्यक सहयोग के लिए अनुरोध किया।

राज्यपाल डेका ने रायपुर स्थित विवेकानंद केन्द्र में संचालित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 10 कम्प्यूटर प्रदान करने की स्वीकृति दी। इस अवसर पर राज्य संगठक रचना जानी, सह प्रांत संगठक ऋतुमणि दत्त, नगर संचालक, रायपुर चेतन तारवानी, नगर प्रमुख, रायपुर आशीष दुबे, संपर्क प्रमुख, रायपुर सिद्धार्थ जैन भी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *