रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत, कोरबा जिले के एनएसएस की छात्रा कुमारी लेखनी साहू ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने कुमारी लेखनी साहू के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएं दी।

कुमारी लेखनी को विगत छः अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्याें के लिए सम्मानित किया गया था। राज्यपाल ने उन्हें युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए समाज कार्यों से जुड़े रहने व दूसरों के लिए मिसाल बनने का आशीर्वाद दिया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *