खैरागढ़, अटल नगर नवा रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया गया।
समारोह में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कक्षा 10वीं सत्र 2024-25 के छात्र चुम्मन लाल साहू को प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र, 1 लाख 50 हजार रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। सत्र 2025-26 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ठाकुरोला के कक्षा 12वीं के छात्र धन्नजय साहू ने टॉप-10 में स्थान बनाया। उन्हें भी प्रशस्ति पत्र एवं 1 लाख 50 हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की गई।
