रायपुर। अब रात 10 बजे तक स्पीड पोस्ट कर सकेंगे। प्रवर अधीक्षक डाकघर, रायपुर संभाग हरीश कुमार महावर द्वारा आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह जानकारी दी गई है कि अब से रायपुर प्रधान डाकघर (जीपीओ) में स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा रात्रिकालीन 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

इससे कार्यरत नागरिकों एवं आम जनसामान्य को डाक सेवाओं का लाभ अधिक समय तक प्राप्त हो सकेगा। साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि आधार अपडेटेशन का कार्य अब कार्यालयीन दिवसों के साथ-साथ प्रत्येक रविवार को भी रायपुर जीपीओ में उपलब्ध रहेगा। उक्त व्यवस्थाओं से नागरिकों को डाक एवं आधार संबंधी सेवाओं में अधिक सुविधा प्राप्त होगी। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *