सिविक सेंटर कृष्ण अर्जुन रथ परिसर मे सैकड़ो कलाकारों ने भगवान् श्री राम एवं राममंदिर पर 125 फीट लंबी पेन्टिंग का निर्माण किया। संस्कार भारती के सान्निध्य में खैरागढ़, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, कोंडागांव, सरगुजा, दुर्ग, भिलाई जैसे विभिन्न क्षेत्रों से आए नामचीन कलाकारों ने पेन्टिंग बनाकर अपने खुशी का इजहार किया है। यह प्रदर्शनी पूरे एक सप्ताह तक दर्शकों के अवलोकनार्थ सुबह से रात तक निशुल्क खुला रहेगा साथ ही इन सातों दिन संध्याकाल में राम के जीवन पर आधारित विविध आयोजन भी होंगे।

ज्ञात हो कि विगत 400 साल के इंतजार के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर की स्थापना हो रही है। इससे हर धर्म और हर संप्रदाय के कलाकार यहां इकट्ठे होकर पेन्टिंग बना रहे हैं। इसमें कोई राम भगवान के बचपने का चित्रण कर रहा है तो कोई केंवट द्रारा नदी पार करवाने का दृश्य बना रहा है। कोई ताड़का तो कोई रावण वध, कोई मारीच तो कोई राममंदिर का दृश्य अंकन कर रहा है। सुबह 9 बजे से जारी इस आयोजन के मुख्य अतिथि आचार्य महेश चंद्र शर्मा, विशिष्ठ अतिथि संस्कार भारती के प्रांत अध्यक्ष रिखी क्षत्रिय तथा लता मंगेशकर से गीत गवाने वाले मदन शर्मा व राष्ट्रपति पुरस्कृत गुरू परसराम साहू उपस्थित थे।

पेन्टिंग बनाने वाले कलाकारों में प्रमुख रूप से प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार डी.एस.विद्यार्थी, हरीसेन, रोहिणी पाटणकर, मोहन बराल, ब्रजेश तिवारी, मीना देवांगन, मनीष ताम्रकार, हरीश देवांगन, प्रभुचरण जेना, वीरेंद्र पटनायक, दासरथी भोई, सारिका गोस्वामी, गुंजन शर्मा, धीरज साहू, मूर्तिकार अशोक देवांगन, सत्यवती शुक्ला, इंद्रजीत, अभिमान, सार्थक ताम्रकार, उत्तर कुमार साहू, सुनीला, निधी, लक्की, धनीश, होनिक, देवदत्त, सेजल, अभिषेक सपन, अनन्या, गुरलीन, नरेश सपहा, यश, याना, शुभांगी, प्रेमचंद साहू जैसे नामचीन कलाकारो की फौज के अलावा छोटे छोटे बच्चे भी चित्रकारी करने के लिए टूट पड़े थे। जिससे आज सिविक सेंटर का पूरा परिसर ही राममयी वातावरण में सराबोर हो उठा था बल्कि यूं कहें कि छोटा पड़ गया था। कार्यक्रम का ओजस्वी संचालन लल्लेश्वरी साहू तथा नरोत्तम साहू ने किया वही मंचीय संयोजन पी. वाल्सन, राम पाटणकर, विजय शर्मा, दीपक पराशर, प्रशांत क्षीरसागर, रूपा साहू, संस्कार भारती के ज्योति गुप्ता, अरविंद गुप्ता, मंत्री हेमंत सगदेव और जिला उपाध्यक्ष अंकुश देवांगन ने किया। यहां प्रतिदिन संध्या 5-30 से 7-30 बजे तक संस्कार भारती के तत्वावधान में अगले रविवार तक राममयी कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके अंतर्गत सोमवार और मंगलवार को स्व रचित काव्य पाठ बुधवार को रामायण के पात्रो पर संवाद गुरुवार को विद्यार्थियों द्वारा स्पॉट पेंटींग प्रतियोगिता, शुक्रवार को रामभजन, शनिवार को रघुकुल के आदर्शो पर विचार गोष्ठी तथा अंतिम दिन रविवार को रंगोली के साथ ही समस्त कलाकारों का सम्मान सांसद विजय बघेल के हाथो किया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *