दुर्ग। रायपुर से दुर्ग लौट रहे एक युवक की कुम्हारी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक स्कूटी से अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दुर्ग निवासी शुभम गुप्ता (37 वर्ष) के रूप में हुई है।

शुभम किसी काम से रायपुर गए थे और वहां से वापस दुर्ग की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह कुम्हारी क्षेत्र में पहुंचे, तभी यह हादसा हो गया। हादसा कुम्हारी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर भी रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही थी। इसी दौरान स्कूटी ट्रेलर की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर के पीछे चक्के में स्कूटी सवार फंस गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। स्कूटी काफी देर तक ट्रेलर के नीचे फंसी रही, जिसे बाद में पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *