CG : रायपुर के गोकुल नगर में हाफ मर्डर, पीड़ित की हालत नाजुक ….CG : रायपुर के गोकुल नगर में हाफ मर्डर, पीड़ित की हालत नाजुक ….

रायपुर। शहर में चाकूबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। तीन दिन पहले टिकरापारा इलाके के सिमरन सिटी में कारोबारी अजय अग्रवाल की हत्या के बाद कल गोकुल नगर में हाफ मर्डर की घटना हुई। घायल अस्पताल में संघर्ष कर रहा है।आवेश खान नाम के युवक पर कासिम ऊर्फ अम्मू ने चाकू से हमला किया।

यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया। आवेश उस वक्त घर जा रहा था। यह हमला सरेराह किया। आरोपी अम्मू ने जान लेने के इरादे से सीधे आवेश के सीने पर चाकू मारकर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। टिकरापारा पुलिस ने हत्या का प्रयास दर्ज का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *