छत्तीसगढ़

CG : रायपुर जिले के 21 युवाओं का अग्निवीर के लिए हुआ चयन

रायपुर भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं में अपार उत्साह है। वर्ष 2023 के अग्निवीर भर्ती के परिणाम हाल ही में घोषित किए गए है। जिसमें रायपुर जिले के 21 युवाओं का चयन किया गया है। चयनित युवाओं को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया। चयनित युवाओं को स्कूलों व ग्राम पंचायतों में पहुंचकर युवाओं को उत्साह वर्धन करने और अधिक से अधिक युवाओं को ऑनलाईन पोर्टल में भर्ती के लिए फॉर्म जमा कराने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं को जांजगीर-चांपा में हुए भर्ती प्रक्रिया  के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। साथ ही मार्गदर्शन भी दिया गया था। और उन्हें भर्ती संबंधित पूरी जानकारी प्रदान की गई थी।

रायपुर जिले के तिल्दा तहसील के ग्राम चांपा निवासी 20 वर्षीय प्रशांत वर्मा का भारतीय थल के अग्निवीर के लिए चयनित किया गया है। प्रशांत ने कम उम्र में ही अग्निवीर भर्ती में सफलता हासिल कर ली है। वे बताते हैं कि लगभग दो साल से वे अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे। उन्हें गांव के लोग ही भर्ती में शामिल होने के लिए हौंसला देते थे और प्रेरित करते थे। साथ ही उन्हें लंबे समय से फौज में भर्ती होकर देश सेवा का जुनून था। परिवार के लोगों को भी प्रशांत से काफी उम्मीद थी और कड़ी मेहनत एवं लगन की वजह से प्रशांत को सफलता मिली।

तिल्दा ब्लॉक के ग्राम सरफोंगा निवासी सुनील निषाद का भी चयन अग्निवीर भर्ती में भारतीय थल सेना में चयन हुआ है। श्री सुनील बताते हैं कि वे लंबे समय से सेना में भर्ती के लिए काफी मेहनत कर रहे थे। गांव में ही दिन-रात फिजिकल टेस्ट के लिए अभ्यास करते थे और साथ ही निजी संस्था से मार्गदर्शन भी प्राप्त कर रहे थे। चयनित युवाओं और उनके परिवार में काफी हर्ष का माहौल है। प्रशांत और सुनील ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

थल सेना में अग्निवीर के लिए आवेदन ऑनलाइन अंतिम तिथि 22 मार्च तक

थल सेना में अग्निवीर के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किए गए है। युवाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च तक है। शासन द्वारा रायपुर जिले के लिए 2 हजार युवाओं का पंजीयन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर के पंजीयन के लिए सर्व नगरीय निकाय, नगर पालिक निगम रायपुर व बीरगांव, जिले के सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्राचार्य पॉलिटेक्निक, सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालय व सभी शासकीय व अशासकीय आई.टी.आई. के प्राचार्यों को युवाओं से पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन कराने के लिए लक्ष्य दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

प्रमुख सचिव वन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक

प्रमुख सचिव वन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक

भोपाल मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक प्रमुख सचिव वन  संदीप…

16 minutes ago
प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना की पहुँच को अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिये 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना की पहुँच को अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिये 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना की पहुँच को अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिये 30…

24 minutes ago
तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी

तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी

रायपुर छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तकनीक आधारित निगरानी, बेहतर चालक…

36 minutes ago
देशभक्ति के जज्बे, अनुशासन और आत्मविश्वास से सराबोर दीक्षांत परेड ने किया रोमांचित

देशभक्ति के जज्बे, अनुशासन और आत्मविश्वास से सराबोर दीक्षांत परेड ने किया रोमांचित

भोपाल देशभक्ति, अनुशासन और जनसेवा के मूल्यों से ओतप्रोत 78वें नव आरक्षकों ने मंगलवार को…

39 minutes ago
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

रायपुर आवास एवं पर्यावरण मंत्री  ओपी चौधरी ने आज मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न आवासीय…

41 minutes ago
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में उन्नत डीएसएम सिस्टम का सफल क्रियान्वयन

सिंगाजी ताप विद्युत गृह में उन्नत डीएसएम सिस्टम का सफल क्रियान्वयन

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने विद्युत उत्पादन क्षेत्र में तकनीकी आधुनिकीकरण और…

46 minutes ago