रायपुर | दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी शेख सोहेल गिरफ्तार हो गया है। साहेब सिंह ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह स्टेशन रोड गुरूद्वारा के पास रहता है तथा सिविल ठेकादारी का कार्य करता है जिसके लिये उसे उसके मालिक द्वारा एक्टिवा सीजी/04/के वाय/9043 दिया गया था। प्रार्थी द्वारा दिनांक 25.06.25 के रात्रि 11.00 बजे अरिहंत काम्पलेक्स के सामने गुरूद्वारा के पास अपनी एक्टिवा वाहन को खडी कर रेल्वे स्टेशन काम से गया था, वापस आया तो देखा की उसकी एक्टिवा वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की एक्टिवा को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 165/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

का आरोप वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आसपास के लोगो से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात अरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आजाद चौक निवासी शेख सोहेल की पतासाजी कर पकड़ा गया।

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दोपहिया वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी शेख सोहेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन सी जी/04/के वाय/9043 जुमला कीमती जगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। आरोपी पूर्व में भी थाना आजाद चौक से दोपहिया वाहन चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *