रायपुर। राजधानी रायपुर में एमबीबीएस महिला डाॅक्टर से चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। शाम में टहल रही डाॅक्टर के गले से सोने की चेन लूटकर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने घटना के एक सप्ताह बाद इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। ये पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। महिला डाॅक्टर के द्वारा दी गई शिकातय के मुताबिक, 20 फरवरी की शाम पांच बजे वो टहलने निकली थी। इसी दौरान भांठागांव क्षेत्र के वालफोर्ट सिटी रोड से विनायक सिटी जाने वाले मार्ग पर पहुंची थी। इसी दौरान एक बदमाश आया और डाॅक्टर गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया।

घटना के 8 दिन बाद डाॅक्टर ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराईं। 14.8 ग्राम वजनी सोने की चेन की कीमत करीब 1.50 लाख है। डाॅक्टर की शिकायत पर पुलिस ने धारा 304 2 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, दुबला-पतला और लंबा व काला था। पुलिस आरोपी की पहचान करने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल रही है। पुरानी बस्ती पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *