रायपुर छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदला है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम में नमी की मात्रा बढ़ने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अगले 5 दिन के लिए प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। सोमवार को कोरबा जिला 34.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, सबसे कम अंबिकापुर में 14 डिग्री टेंपरेचर दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बस्तर संभाग को छोड़कर सभी संभाग में आज हल्की बारिश की संभावना है। सरगुजा ,जशपुर ,कोरिया सूरजपुर ,बलरामपुर, बिलासपुर पेंड्रा, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदा बाजार गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम राजनांदगांव और बस्तर संभाग के कांकेर जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है। रायपुर में शनिवार रात से ही मौसम बदला हुआ है। सोमवार को रायपुर में पारा सामान्य से दो डिग्री कम रहा। यहां का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान 20.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज जिले में एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। आज का तापमान 32 डिग्री और 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *