रायपुर के रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिगों ने मिलकर चाकू से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी। आरोपियों में एक लड़की भी शामिल है। युवक के गले और सीने पर वार किया गया है। इनके बीच पैसों को लेकर पुराना विवाद था, जिसे लेकर हत्या की गई है। वहीं वारदात के बाद आधे घंटे तक जमीन पर लहूलुहान पड़ा युवक दर्द से तड़पता रहा, जिसके बाद जीआरपी पहुंची।

जीआरपी थाना प्रभारी जीएस राजपूत के मुताबिक घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है। प्लेटफार्म नंबर एक के पास एटीएम के सामने कुछ लोगों के विवाद की सूचना मिली। जीआरपी ने मौके पर जाकर देखा तो वहां पर एक युवक लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। आसपास खून बिखरा हुआ था। युवक रोमत जांगड़े उर्फ सलमान की मौत हो चुकी थी।

क्का मुक्की के बाद मारपीट

बताया जा रहा है कि रिजर्वेशन बिल्डिंग की ओर से एक नाबालिग युवक और लड़की सलमान के पीछे दौड़ते हुए आए। फिर दोनों सलमान के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। तभी उन्होंने धक्का मुक्की करके मारपीट शुरू कर दी।

सलमान ने जब दोनों को रोकने की कोशिश की तो लड़की और युवक ने चाकू निकाल लिया। दोनों ने सलमान के जांघ और पेट पर वार किया। इसके बाद उन्होंने सलमान का गला रेत दिया। गले पर चाकू पड़ते ही तेजी से खून बहने लगा और सलमान जमीन पर गिर गया। वह दर्द में तड़पने लगा।

काफी देर से चल रही थी लड़ाई

बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग नशे में थे, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन, इनके बीच काफी देर से लड़ाई चल रही थी। इस दौरान जीआरपी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। घटना के बाद लहूलुहान हालात में सलमान काफी देर तक जमीन पर पड़ा रहा, फिर उसकी मौत हो गई। करीब आधे घंटे बाद जब अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब लाश को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *