रायपुर। एक कारोबारी और एक अन्य युवती 9 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का शिकार हुई। मिली जानकारी अनुसार पुराना कांशी राम नगर निवासी प्रीति कुर्रे 24 को 8 जनवरी की सुबह 10.30 से 10 जनवरी की शाम 6.30 के बीच 9572104140 से काल आया।

अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम गिफ्ट आने की सूचना दी और डिलीवरी के लिए लिंक भेजा। इस लिंक के जरिए अज्ञात व्यक्ति ने अपने बताए एकाउंट में 2.95 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिया। प्रीति ने डेढ़ माह तक गिफ्ट का इंतजार करने और धोखाधड़ी का अहसास होने पर कल देर रात तेलीबांधा थाने में धारा 66डी आईटी एक्ट और 318-4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।

इधर एमजी रोड स्थित ए लीला इलेक्ट्रॉनिक का कर्मचारी रोशन पेशवानी 45 फर्म के 6,15800 रूपए लेकर फरार हो गया। वह फर्म में वसूली सेल्समैन था। यह रकम 6-24 फरवरी के बीच फर्म के देनदारों से वसूला जा। लीला इलैक्ट्रोनिक के संचालक मनोहर मंधानी ने कल रात मौदहापारा थाने में 316-4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *