नवीन राशनकार्ड, नाम जोड़ने और विलोपन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया लागू
सुकमा, जिले के आम नागरिकों के लिए राशनकार्ड संबंधी सेवाओं को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सेवा-सेतु पोर्टल (ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करा दी है। अब अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन श्रेणी के नवीन राशनकार्ड जारी कराने, राशनकार्ड में सदस्य जोड़ने तथा नाम विलोपन के लिए नागरिक स्वयं घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह सुविधा सभी लोक सेवा केंद्रों के साथ-साथ स्थानीय निकायों और आम नागरिकों के लिए भी उपलब्ध है।
जिला खाद्य अधिकारी रविशंकर कोमरा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान हितग्राही को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जिसके बाद आवेदन रसीद क्रमांक स्वतः जनरेट होगा। लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन करने पर निर्धारित 30 रुपये शुल्क देय होगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद सत्यापनकर्ता अधिकारी द्वारा जांच, अनुशंसा और डिजिटल हस्ताक्षर के साथ प्रकरण स्वीकृतकर्ता अधिकारी को भेजा जाएगा। नियमानुसार परीक्षण एवं पात्रता की पुष्टि के उपरांत राशनकार्ड जारी करने की स्वीकृति प्रदान की जाएगी तथा अधिकृत अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर अंकित किए जाएंगे।
राशनकार्ड स्वीकृत होने के बाद उसका पीडीएफ ऑनलाइन जनरेट किया जाएगा, जिसे संबंधित कार्यालय अथवा लोक सेवा केंद्र से प्रिंट कर हितग्राही को उपलब्ध कराया जाएगा। हितग्राही स्वयं भी सेवा-सेतु पोर्टल से राशनकार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राशनकार्ड प्राप्त करने के बाद मुखिया एवं सभी दर्ज सदस्यों को उचित मूल्य दुकान में ई-पॉस मशीन अथवा फेस ई-केवाईसी के माध्यम से अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराना होगा, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके।
जांजगीर-चांपा, शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच…
न के संचालन के लिए ऐसे भवनों का चयन किया जाएगा, जो निर्धारित मानकों एवं…
आधुनिक कृषि तकनीक अपना रहे लालपुर के किसान, बोले- समय पर मिल रही खाद, नई…
कोण्डागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा…
कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई को आवेदन जमा करने…
जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले…