कांग्रेस पार्टी के 138 वीं स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में आयोजित हैं तैयार हम राष्ट्रीय रैली में नवगठित जिला मोहला- मानपुर-अंबागढ़-चौकी के तीन सौे से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस के इस महारैली में नवगठित जिला से कांग्रेसजनों की उपस्थिति के लिए बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारी बैठक लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की ब्लाक व जोन वार बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला मुख्यालय मोहला में बुधवार को मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी की उपस्थिति में तैयारी बैठक हुई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नए जिले के तीनों विकासखंड में ब्लाक कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी तथा जोन व सेक्टर पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर नए जिले से कांग्रेसजनों की रैली में प्रभावी उपस्थिति के लिए निर्देश दिया। बैठक में विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने नागपुर पहुंचने के लिए जिम्मेदारी बांटी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नए जिले से उपस्थिति के लिए पांच सौ का लक्ष्य रखा गया है और कम से कम तीन सौ कांग्रेसजन रैली में शामिल होंगे। इस रैली में कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोगजारी, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में केन्द्र सरकार की विफलता तथा संवैधानिक संस्थाओं के स्वायत्तता पर हमले सहित आम जनता से जुड़ी मूलभूत समस्याओं को मजबूती से उठाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *