रायपुर: रेलवे सुरक्षा बल और राष्ट्रीय महिला आयोग के मध्य 30 जुलाई 2025 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है। जिसमे रेल के माध्यम से मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने का निर्णय लिया गया इसी क्रम मे दिनांक 23-03-2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल मुख्यालय के उल्लास अधिकारी क्लब, डब्लुआरएस कॉलोनी रायपुर मे सेमिनार का आयोजन किया गया है।

इस सेमिनार मे मुख्य अतिथि डेलिना खोंगडुप पूर्व सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार थी, इसके अतिरिक्त उक्त सेमिनार मे – नौशीना आफरीन अली वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय बिलासपुर, संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस आयुक्त रायपुर, मुनव्वर खुर्शीद महानिरीक्षक रेल सुरक्षा बल बिलासपुर, दयानंद मंडल रेल प्रबंधक रायपुर, दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर, विपिन ठाकुर स्टेट को-ऑर्डिनेटर (छत्तीसगढ़) बचपन बचाओ एनजीओ, रमन कुमार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल रायपुर के साथ रेलवे सुरक्षा बल से 137 अधिकारी स्टाफ, पुलिस बल के 31 अधिकारी स्टाफ, जीआरपी के 19 अधिकारी स्टाफ, 10 टिकट चेकिंग स्टाफ, 13 ड्राईवर-गार्ड एवं 12 पोर्टर-कुली सहित कुल 222 लोग इस सेमिनार मे सम्मिलित हुये।

सेमिनार मे वक्ताओं के द्वारा मानव तस्करी के कारणो, इसमे संलिप्त आरोपियों एवं पीड़ित की पहचान, इन मामलो मे संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध किये जाने वाले विधिक कार्यवाही के संबंध मे विस्तार से प्रकाश डाला। रेलवे प्रशासन आम नागरिकों से भी सहयोग एवं जनभागीदारी की अपील करता है कि यदि कोई व्यक्ति बच्चों या महिलाओं के साथ संदिग्द्ध स्थिति में यात्रा करता हुआ दिखाई दे या कोई भी संदिग्द्ध गतिविधि नजर आए, तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या नजदीकी RPF/GRP/Police को सूचित करें। मानव तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु जन-सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *