राजनांदगांव। शहीद लेफ्टिनेंट अरविन्द शंकर दीक्षित का शहादत दिवस 20 दिसंबर को अपरान्ह 03.30 बजे कस्तूरबा महिला मंडल के हाॅल में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन कान्यकुब्ज सभा एवं केडेट क्लब द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षम अंकिता शर्मा शामिल होंगी ।
कार्यक्रम को लेकर कान्यकुब्ज सभा के सचिव अजय शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रगान होगा, तत्पश्चात शहीद लेफ्टिनेंट अरविंद शंकर दीक्षित के तैलचित्र पर छत्तीसगढ़ पुलिस एवं 105 इंजीनियर्स रेजीमेंट की ओर से पुष्पचक्र अर्पित किया जायेगा। साथ ही सलामी दी जायेगी। कार्यक्रम में 105 इंजीनियर्स रेजीमेंट के सुबेदार डीबी वाखरे एवं हवालदार गिरी गजानन अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान प्रार्थना सभा, जीवन परिचय एवं अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात सेना व पुलिस के द्वारा शहीदों को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी जायेगी।

0 बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने दी शहदत

1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान पश्चिमवीर चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट अरविन्द शंकर दीक्षित ने 105 इंजीनियर्स रेजीमेंट का प्रतिनिधित्व करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने के प्रयास में 20 दिसंबर 1971 को जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके शहादत दिवस पर विगत 26 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *