लोरमी। वन परिक्षेत्र खुड़िया के ग्राम बघ के जंगल में अवैध पेड़ कटाई कर खेत बनाते एक जेसीबी एक डोजर और तीन ट्रैक्टर को जब्त किया गया है, सभी वाहनों को वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वन अधिकारियों को मुखबिर के माध्यम से जानकारी मिली कि वन परिक्षेत्र खुड़िया के घानाघाट परिसर के ग्राम बघ के कुघरझोरी नाला के पास संरक्षित वनभूमि में पेड़ों की अवैध कटाई कर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर के माध्यम से खेत बनाने का कार्य किया जा रहा है, वन मंडलाधिकारी अभिनव कुमार के निर्देश उपवनमंडलाधिकारी दशहंश सूर्यवंशी, रेंजर रविंद्र धिरही के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र खुड़िया के अधिकारी कर्मचारियों तथा उड़नदस्ता दल मौके पर पहुंचे और पूछताछ की, जिसके बाद वन अधिकारियों ने जेसीबी मशीन ऑपरेटर का बयान दर्ज किया.

बयान में ऑपरेटर ने वन अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद अवैध काम में लगे एक जेसीबी क्रमांक सीजी 11 ए यू 2047, एक डोजर और तीन ट्रैक्टर क्रमांक क्रमश सीजी 28 एल 9802, सीजी 11 एयू 2047, सीजी 12 बीडी 2080, सीजी 28 जे 6820 को जब्त कर घानाघाट परिसर रक्षक के द्वारा वन अपराध क्रमांक 15098/19 मार्च को जेसीबी मशीन ऑपरेटर राकेश यादव पिता संतोष उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नवागांव जेसीबी मालिक चंद्रप्रकाश साहू पिता रामचंद्र साहू निवासी ग्राम डिंडोरी ट्रैक्टर मालिक मोहन जायसवाल पिता रामाधार निवासी ग्राम कंचनपुर मनमोहन बंजारे पिता सुंदर लाल निवासी ग्राम लौदा मुंगेली के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 क ग के तहत कार्रवाई की गई है. उक्त कार्रवाई में उपवन मंडल अधिकारी दशहंश प्रकाश सूर्यवंशी, खुड़िया परिक्षेत्र अधिकारी रविन्द्र धीरही, डिप्टी रेंजर राजेश पाटले, जयेंद्र राजपूत वनरक्षक घानाघाट, राजकुमार नायक वनरक्षक कंसरी, निलेश सोनकर वनरक्षक सरगढ़ी, हरिश्चंद राजपूत वनरक्षक भूतकछार, रामनारायण कोल वनरक्षक बिजराकछार के साथ साथ पुलिस विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *