कांकेर. वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से लड़की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय टीम ने अवैध सागौन लकड़ी के साथ चालक को पकड़ा है. जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम पुसवाड़ा के जंगल से सागौन की लकड़ियों को टैक्ट्रर में डालकर लेजाया जा रहा है. सूचना पर विभाग ने रेड मारते हुए ग्राम पुसावंड के पास से आरोपी चालक के साथ ट्रैक्टर से 20 नग सागौन चिरान जब्त किया है. चालक इस लकड़ी को जशपुर लेकर जा रहा था.पकड़ी गई अवैध सागौन की कुल कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. फिलहाल इस मामले में वन विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *