जगदलपुर, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत लोक शिक्षिण संचालनालय इंद्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रथम लाटरी में बस्तर जिले अंतर्गत कुल 550 छात्र-छात्राओं का आॅनलाईन लाटरी के माध्यम से चयन किया गया है। उक्त चयनित आवेदनों का विद्यालय में दाखिला प्रवेश कार्य अंतिम तिथि 30 मई 2025 तक लोक शिक्षण संचालनालय इंद्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा निर्धारित किया गया है। इसके उपरांत द्वितीय चरण आवेदन, नवीन स्कूल पंजीयन, दर्ज संख्या प्रविष्टि एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन कार्य किया जाएगा

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *