छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में रविवार को राजनांदगांव जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा, राकेश तिवारी, प्रांतीय सदस्य के साथ ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगढ़ मनीष पशीने ने पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात किया। जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा ने पूर्व सांसद अभिषेक सिंह से निज निवास पर जिला पदाधिकारियों के साथ मिले।

एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष ने डॉ. सिंह व अग्रवाल से मुलाकात कर शिक्षक एलबी संगठन की लंबित समस्या जिसमें पूर्ण पेंशन के लिए सेवा अवधि की गणना, पूर्ण पेंशन के लिए 33 साल की सेवा के स्थान पर केन्द्र की भांति 20 वर्ष करने, वेतन विसंगति दूर करने, समयमान क्रमोन्नति पदोन्नति, पदोन्नति संशोधन मामले का अविलंब निराकरण कर चार माह का वेतन भुगतान जैसी समस्याओं का निराकरण के लिए ज्ञापन पत्र सौंपा। इस संबंध में सकारात्मक निर्णय का आश्वासन मिला। मुलाकात करने वालों में जिला सचिव जीवन वर्मा, उपाध्यक्ष चंद्रिका यादव, हंस मेश्राम, मनोज वर्मा, श्रीहरि, संदीप साहू, किशन देशमुख, राजेश साहू आदि उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *