बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने एक दुष्कर्म मामले के आरोपी को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बशीर मेमन उर्फ भाईजान ;44 वर्षद्धए निवासी कुम्हारपाराए राजीव गांधी चौक के पासए थाना सिविल लाइन का रहने वाला है।

पीड़िता ने 14 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह आरोपी बशीर मेमन की दुकान में काम करती थीए जिससे उसकी जान.पहचान थी। आरोपी ने उसे यह कहकर बुलाया कि वह एक महिला से मिलवाएगा जो उसके जीवन का नजरिया बदल देगी। इसी बहाने 15 सितंबर 2025 को आरोपी पीड़िता को श्लोक विहार स्थित एक खाली मकान में ले गयाए जहां उसने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट और गाली.गलौज की तथा अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसे एक होटल में भी ले जाकर पुनः दुष्कर्म किया। पुलिस टीम ने 15 अक्टूबर 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *