कोरबा। शहर के मध्य स्थित व्यावसायिक परिसर SS प्लाजा में सोमवार सुबह 6 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद देखते ही देखते पूरे प्लाजा में धुआं फैल गया और कई दुकानें इसकी चपेट में आ गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, पद्मिनी ज्वैलर्स और बालाजी स्टील सहित अन्य दुकानों को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। आग पर अभी भी काबू नहीं पाया गया है, 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।

फिलहाल, पांच दमकल वाहन आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है। दमकलकर्मी आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने के लिए लगातार पानी की धार छोड़ते हुए घेराबंदी कर नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत और अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *