जामुल थाना अंतर्गत सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक जामुल इलाके में शादी समारोह में शामिल होने आया था। मुख्य मार्ग पर उसे किसी अज्ञात वाहन की ठोकर मार दी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान खैरागढ़ निवासी शिव कुमार पटेल के रूप में हुई है। उसके परिचितों के मुताबिक मृतक शिव कुमार यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने जामुल आया हुआ था। नंदिनी रोड पर अज्ञात वाहन ने शिव कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। वह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना सामने आने के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *