इंजीनियरिंग डिप्लोमा में लेटरल एंट्री से होगा प्रवेश
सुकमा, शासकीय पॉलीटेक्निक सुकमा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग, मेकॅनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।
प्रथम चरण का पंजीयन 11 जून से 15 जून 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 जून (सुबह 10:00 बजे) से 24 जून (शाम 5:30 बजे) तक चलेगी। द्वितीय चरण के लिए पंजीयन 26 जून से 30 जून तक होंगे और काउंसलिंग 04 जुलाई (सुबह 10:00 बजे) से 09 जुलाई (शाम 5:30 बजे) तक चलेगी।
तृतीय चरण के लिए पंजीयन 11 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक होंगे, जबकि काउंसलिंग 18 जुलाई (सुबह 10:00 बजे) से 21 जुलाई (शाम 5:30 बजे) तक आयोजित की जाएगी। संस्थान में ऑनलाइन एंट्री एवं अभ्यर्थी सुविधा केंद्र की व्यवस्था की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय (सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक) में संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
प्रवेश हेतु पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रभारी अधिकारी (मो. 7999063380), सहा. प्रवेश प्रभारी जयंत कुमार (मो. 7000700260, 9827895465) और सहा. प्रवेश प्रभारी अंकित चन्द्रवंशी (मो. 7999625487) से भी संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए https://www.gpolysukma.ac.in/तथा https://cgdte.admissions.nic.in/ पर भी अवलोकन किया जा सकता है। सीटों की विस्तृत जानकारी के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक सुकमा में संपर्क किया जा सकता है।
राजनांदगांव. सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नाबालिग बालिका की गलत जांच मामले में राज्य शासन…
सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…
रायपुर मंत्रालय के महानदी भवन में सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की…
जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक…
जांजगीर-चांपा, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक…
जांजगीर-चांपा, शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच…