छत्तीसगढ़

CG : शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

जांजगीर-चांपा, शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच संचालित हैं प्रत्येक में 30-30 सीट पीपीटी के आधार पर प्रवेश दिये जाते हैं। सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश हेतु काउंसलिंग 11 जून 2026 से प्रारंभ हो रही है।
     प्राचार्य रामकृष्ण राठौर शासकीय पॉलीटेक्निक ने बताया कि काउंसलिंग की प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें पंजीयन प्रथम चरण 11 जून, द्वितीय चरण 26 जून एवं तृतीय चरण 11 जुलाई से प्रारंभ होंगें। वे विद्यार्थी जिन्होने पीपीटी परीक्षा दिया है वे दिनांक 11 जून से संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर की वेबसाईटhttps://cgdte.admissions.nic.in/में अपना रजिस्ट्रेशन कर कांउसिलिंग हेतु अपना विकल्प जमा कर सकते हैं। संचालनालय द्वारा मेरिट के आधार पर आबंटित सीट पर प्रथम चरण में 20 जून से, द्वितीय चरण में 04 जुलाई एवं तृतीय चरण में 18 जुलाई से संबंधित संस्था में प्रवेश लिया जा सकता है।

     प्रवेश प्रक्रिया में दस्तावेज परीक्षण हेतु काउंसिलिंग फार्म का प्रिंट आउट, सीट आबंटन प्रमाण पत्र, 10 वीं की अंकसूची, पीपीटी स्कोर कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों हेतु स्थायी जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड है। उन्होंने बताया कि शासकीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश हेतु बालकों के लिए लगभग 8 हजार प्रतिवर्ष एवं बालिकाओं के लिए लगभग 3 हजार प्रतिवर्ष का शुल्क लगता है सभी भुगतान ऑनलाइन माध्यम से/यूपीआई से लिए जाएंगे। लेटरल एंट्री से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने हेतु 12 वीं उत्तीर्ण (केवल गणित संकाय), आईटीआई प्रमाण पत्र (द्विवर्षीय प्रमाण पत्र) धारक उक्त तिथियों में पंजीयन कर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते है। विस्तृत जानकारी संस्था से संस्था के वेबसाईट https://gpjanjgir.ac.in/  से प्राप्त की जा सकती है।

kgnews

Recent Posts

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

12 minutes ago
बिजली अवरूद्ध होने पर उपभोक्ता कॉल सेन्टर 1912, उपाय ऐप, व्हाट्सएप चैटबोट अथवा वेबसाइट पर दर्ज कराएं शिकायतें

बिजली अवरूद्ध होने पर उपभोक्ता कॉल सेन्टर 1912, उपाय ऐप, व्हाट्सएप चैटबोट अथवा वेबसाइट पर दर्ज कराएं शिकायतें

भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक  ऋषि गर्ग ने बिजली उपभोक्‍ताओं की…

22 minutes ago
रायसेन के डायल-112 हीरोज खेलते-खेलते घर से निकले 03 वर्षीय गुम बालक को खोजकर परिजनों से मिलाया

रायसेन के डायल-112 हीरोज खेलते-खेलते घर से निकले 03 वर्षीय गुम बालक को खोजकर परिजनों से मिलाया

भोपाल रायसेन जिले के थाना सुल्तानगंज क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

22 minutes ago
प्रगतिशील किसान पुरेंद्र कुमार यादव ने अपनाई आधुनिक तकनीक, धान की खेती में मिले उत्साहजनक परिणाम

प्रगतिशील किसान पुरेंद्र कुमार यादव ने अपनाई आधुनिक तकनीक, धान की खेती में मिले उत्साहजनक परिणाम

रायपुर कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का बढ़ता उपयोग किसानों की आय और उत्पादकता में…

37 minutes ago
विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में कार्य करें : मंत्री परमार

विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में कार्य करें : मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंगलवार…

45 minutes ago
प्रमुख सचिव वन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक

प्रमुख सचिव वन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक

भोपाल मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक प्रमुख सचिव वन  संदीप…

57 minutes ago