बिलासपुर जिले में एक महिला टीचर ने शादी के दो साल बाद खुद पर थिनर डालकर आग लगा ली थी। उसने बेरोजगार युवक से इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। शादी के बाद वो पैसे की डिमांड करता और आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता था। अब घटना के एक महीने बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, उसलापुर में रहने वाली सरिता तिवारी सरकारी शिक्षिका थी। उसकी पोस्टिंग बहतराई में थी। सरिता की दोस्ती कुछ साल पहले मुंगेली के संबलपुरी निवासी विकास मसीह से हुई। फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। इसी दौरान विकास ने शादी का प्रस्ताव रखा, तो सरिता भी तैयार हो गई।

सरिता तिवारी ने साल 2020 में विकास मसीह से इंटरकास्ट लव मैरिज किया था। उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई थी। कुछ दिनों बाद ही उनके संबंधों में दरार आ गई और विकास उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने लगा। लव मैरिज करने के बाद विकास मसीह घरेलू बातों को लेकर सरिता के साथ आए दिन विवाद करता था। बेरोजगार होने के कारण वह अपनी पत्नी से पैसों की डिमांड भी करता था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *