बलौदाबाजार, जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में 135 पदों की भर्ती हेतु 11 फरवरी 2026 दिन बुधवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन सुबह 11 से 3 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

प्लेसमेन्ट कैेम्प में नियोजक अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड कुकुरदी बलौदाबाजार द्वारा सेफ्टी स्टीवर्ड के 4 पद, बायलर ऑपरेटर के 4 पद, इंस्ट्रूमेंट तकनीशियन के 7 पद, इलेक्ट्रीशियन के 5 पद एवं फिटर के 5 पद, शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा पदानुसार, वेतन 12610 रूपए अनुभव 3 से 5 वर्ष, कार्यक्षेत्र कुकुरदी सीमेंट बलौदाबाजार होगा।

दुर्गेश इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 20 पद, सेक्यूरिटी गार्ड के 50 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण, उच्च एवं अनुभव 0 से 5 वर्ष, उम्र 20 से 45 वर्ष,  वेतन 15 हजार से 18 हजार रूपये देय होगा, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा।

शांता टेक्नो प्रा.लि. रायपुर द्वारा मैकेनिकल इंजीनियर के 5 पद, ऑपरेटर के 5 पद, फिटर के 10, वेल्डर के 10 पद एवं हेल्पर के 10 पद, शैक्षणिक योग्यता आईटीआई एवं अन्य उत्तीर्ण, उम्र 18 ये 40 वर्ष एवं अनुभव 0 से 5 वर्ष, वेतन 10 हजार रूपये देय होगा, कार्यक्षेत्र उरला रायपुर होगा।

ऐसे आवेदक जो निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक है और मेला में भाग लेना चाहते है वे वेबसाइट
https://erojgar.cg.gov.in/छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प के माध्यम से रोजगार पंजीयन एवं प्लेसमेंट कैम्प हेतु पंजीयन कर सकते है, दोनों पंजीयन होना अनिवार्य है।

इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित आवेदक स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727299443 से सम्पर्क कर सकते है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *